उरई। सुभाष चंद्र टैम्पो टैक्सी एसोसिएशन ने एक बार फिर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि ई-रिक्शा बिना किसी रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, टैक्स और परिमिट के चल रहे हैं जिससे सरकार को करोड़ों के राजस्व के नुकसान की क्षति झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा मानकों का पालन नही किया जा रहा। जिससे जनता को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ई-रिक्शों का परिचालन नो इंट्री जोन का उलंघन करके किया जाता है।
प्रतिनिधि मंडल ने टैम्पों, टैक्सी की पार्किंग एवं टैंपों स्टैण्ड की स्थापना की भी मांग की। याद दिलाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिवर्ष 360 रुपये प्रत्येक टैंपो से कर के रूप में प्राप्त किये जाते हैं। इसी तरह परिवहन विभाग ने भी शुल्क लेकर 16 किलोमीटर का सिटी परिमिट उन्हें जारी किया है। टैंपो, टैक्सी सरकार के स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण अंशदाता हैं। प्रतिनिधि मंडल में मतलूब चंदेल, कुलदीप गौर, बलवीर सिंह, नफीस आलम, वीर सिंह एडवोकेट और मैराज सिददीकी आदि शामिल थे।

Leave a comment