उरई। विकास खंड कुठौंद के बिचौली गांव के राशनकार्ड धारकोें ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष अनियमितताओं के कारण ही उक्त कोटेदार को निलंबित किया गया था। फिर भी उसकी कार्यप्रणाली में सुधार नही आया। उसने खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के राशनकार्ड खत्म करा दिये। जबकि कई अपात्रों के राशनकार्ड बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा मिटटी के तेल की 32 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से वसूली की जाती है। अपर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिये हैं।
ज्ञापन देने वालों में शिशुपाल, दीनानाथ, मुन्ना, महेंद्र कुमार, माता प्रसाद, सुशील कुमार, करन सिंह, ओमप्रकाश, आनंद कुमार, लौंगश्री, मीरा देवी, प्रेमलता, रामवती, उर्मिला, रामजानकी, कृष्णा, राजू आदि शामिल थे।

Leave a comment