
कोंच-उरई । सीडीपीओ वंदना वर्मा ने मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जिसमें कई केन्द्रों पर ताले लटके मिले। स्थिति को लेकर नाराज सीडीपीओ ने बंद केन्द्रों की कार्यकत्र्रियों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है। केन्द्रों के बंद होने के कारण उनके साथ गई आरबीएसके की टीम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कर सकी।
सीडीपीओ वंदना वर्मा ने आरबीएसके टीम की महिला चिकित्सकों डॉ. रानी व डॉ. नेहा के साथ ब्लॉक कोंच के ग्राम इटौरा के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंची लेकिन केन्द्र में ताला पड़ा होने की बजह से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो सका। ग्राम पनयारा, पचीपुरी, जुझारपुरा के आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद पाये गये जिससे सीडीपीओ का पारा चढ गया और उन्होंने इन सभ्ज्ञी बंद केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है। चमरऊआ बुजुर्ग केन्द्र खुला मिला जहां बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां एक बच्चा अति कुपोषित पाया गया जिसे एनआरसी में भर्ती कराने के लिये बच्चे की मां से कहा गया। कुछ गांवों में बन रहे नये केन्द्रों के निर्माण की प्रगति भी परखी। पिछे कई महीनों से बंद पुष्टïाहार अब पुन: शुरू किया जा रहा है जिसका सत्यापन करने के लिये जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने एक टीम कोंच भेजी थी। टीम में शामिल अमरसिंह प्रधानाचार्य जमरोही खुर्द, श्यामसुंदर लिपिक बंगरा इंटर कॉलेज, बीडीओ कोंच सत्तीदीन वर्मा ने गोदाम में जाकर स्टॉक का सत्यापन किया।




Leave a comment