कोंच-उरई । कस्बे के दो अलग अलग मोहल्लों में आगजनी की दो घटनाओं में दो लोगों के झुलसने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों ही मामलों को गंभीर स्थिति में झांसी रेफर किया गया है।
पहला मामला मोहल्ला आजादनगर कोंच का है जिसमें घर में अकेली महिला द्वारा मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लेने का है। तैयबा (45) पत्नी शपथउल्ला घर में अकेली थी, परिवार के अन्य लोग नमाज पढने गये थे तभी अज्ञात कारणों के चलते उसने मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। इलाज के लिये उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से पंचानवे प्रतिशत जली हालत में प्राथमिक उपचार देकर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर की है जहां ब्रजू कुशवाहा (38) पुत्र विजयकुमार को रात 11 बजे झुलसी अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से सत्तर प्रतिशत जली अवस्था में उसे झांसी रेफर किया गया है।




Leave a comment