कोंच-उरई । मोहल्ला जवाहर नगर की रहने बाली एक शादीशुदा महिला ने मंगलवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसके देवर, ननद और सास ने उसके साथ मारपीट कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अंजना कुशवाहा पत्नी भगवानसिंह निवासी जवाहर नगर कोंच ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी सास गुड्डीदेवी पत्नी मोतीलाल, ननद खुशबू पुत्री मोतीलाल तथा देवर अरविंदसिंह पुत्र मोतीलाल ने उसके साथ अकारण ही मारपीट कर दी है। पुलिस ने एनसीआर में मामला दर्ज कर लिया है।




Leave a comment