उरई। पुलिस ने नलकूप की कोठी से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। इसे लेकर अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नही है। पुलिस इतनी बड़ी मात्रा में शराब छुपाने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हाल में कानपुर में जहरीली शराब पीने से हुई कई मौतों के बाद जनपद में भी पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया था। जिसमें कई गिरफ्तारियां हुईं थी। लेकिन अभियान ठंडा होते ही शराब की तस्करी पूरे जनपद में फिर शुरू हो गई है। इसी क्रम में गोहन थाने के गोरा भूपका निवासी गोविंद सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि सहाव के कल्लू ने उसके नलकूप पर अवैध देशी शराब की पेटियां छुपा रखी हैं। पुलिस ने आनन-फानन वहां दबिश दी तो 206 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपी कल्लू का पता अभी नही लगा सकी है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है जिस पर अरुणांचल प्रदेश का मार्का लगा हुआ था।




Leave a comment