उरई। दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जे के लिए झोपड़ी में रह रहे एक परिवार पर एक हफ्ते से कहर ढाया जा रहा है। बुधवार को उनके द्वारा फिर घटना की जाने से त्रस्त होकर पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है।
कुठौंद थाने की रूरा निवासी रेखा पत्नी ठूमरनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जहां उनकी मड़ैय्या है उस जगह पर गांव के कुछ दबंगों की कुदृष्टि बनी हुई है। इसके चलते उन्हें खदेड़ने के लिए वे लोग एक हफ्ते से उनके यहां तांडव कर रहे हैं। उन्होंने आज भी इसको दोहराया। जिससे उनका जीना मुहाल हो गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि महिला ने शिकायत की है जिसकी जांच के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक दौलतराम शाक्य को मौके पर भेजा गया है।




Leave a comment