उरई। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ ने शहर में नया राजेंद्र नगर स्थित बालघर इंटर कालेज में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए एक केंद्र बनाया है जहां लोगों को निःशुल्क संस्कृत बोलना सिखाया जायेगा।
इसके तहत बालघर इंटर कालेज में 10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर प्रारंभ कर दिया गया है। शिविर संयोजिका विनीता पांडेय ने बताया कि इसमें अमित सामवेदी प्रशिक्षाणर्थियों को संस्कृत बोलना सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर जनपद के सभी विकास खंडों में निःशुल्क सरल संस्कृत संभाषण शिविर लगाये जायेगें। जिसमें किसी भी आयु, वर्ग और जाति के व्यक्ति प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद की कोई भी सामाजिक शैक्षणिक संस्था अपने संयोजन में इस शिविर का आयोजन करा सकती है।




Leave a comment