उरई। कोंच के प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के एक माह के कार्यक्रम के बाद बुधवार को विद्वान पंडितों द्वारा पूर्णाहूति के साथ इसका समापन किया गया।
मलमास माह में जिन शिवभक्तों ने लगातार पूर्जा-अर्चना की उनमें अशोक बादशाह, अशोक सर्राफ, रोहित इकड़या, विनोद श्रीवास्तव, ओमशंकर अग्रवाल एडवोकेट, सचिन बगिया वाले, राजकुमार गोयल एडवोकेट, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, झल्लू, ऋषभ सर्राफ आदि प्रमुख रहे। भक्तों ने आज बाबा भोले नाथ की आरती उतारी और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये। विद्वाना आर्चाय राजेश दीक्षित, देवेंद्र मिश्रा और सत्यनारायण सौनकिया ने अनुष्ठान संपन्न कराये।
बाद में विशाल भंडारा हुआ जिसमें नगर की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान अवध बिहारी लाल अग्रवाल, जानकी प्रसाद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, देवेंद्र श्रीवास्तव, अमित यादव, विशाल गिरवासिया, डा. आनंद गुप्ता, विजय अवस्थी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अनंत पाल सिंह यादव, भारत यादव, शशांक श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश रावत, महावीर लाक्षाकार, आशीष मिश्रा, अरविंद, बृजेश गुप्ता, दीपू पालीवाल, राजाराम अग्रवाल, रज्जन, रामजी अग्रवाल, अशोक गुप्ता लोई, सौरभ अग्रवाल, रामदास नायक, शिवकुमार निरंजन, सतीष अग्रवाल बरतन वाले और मयंक अग्रवाल पत्रकार के साथ कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देर शाम तक भंडारे का प्रसाद लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

Leave a comment