उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में जालौन-औरैया रोड पर बुधवार को ट्रक खराब हो जाने से लगभग पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जालौन-औरैया प्रस्तावित फोरलेन पर कुठौंद थाना क्षेत्र में आलमपुर के पास पुलिया बनाई जा रही है। जिसके चलते यातायात दुरूह बना रहता है। उस पर ओवर लोडेड ट्रकों के गुजरने से कोढ़ में खाज की हालत बन जाती है। आज एक ओवर लोडेड ट्रक का एक्सल पुलिया के पास टूट गया। जिससे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक सड़क जाम रहने से लोगों को जबर्दस्त दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Leave a comment