उरई। बुधवार को जालौन कस्बे से हुई सरेआम बाइक छीन ले जाने की घटना के तीन आरोपितों में से दो को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। उनसे पूंछतांछ की जा रही है।
पुलिस की सख्त कार्रवाइयों के बावजूद अराजक तत्व बेखौफ बने हुए हैं। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सींगपुरा निवासी संजीव सिंह दोहरे ने बुधवार की शाम पुलिस को बताया था कि उनके छोटे भाई की पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए एंबुलेंस से लाया गया था। इस दौरान वे भी अपनी स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल से पीछे-पीछे आ रहे थे। रास्ते में मोटर साइकिल से आये तीन लोगों ने उनको छेक लिया और उनकी मोटर साइकिल छीन कर ले गये। आरोपितों में शामिल सींगपुरा निवासी भगवत तथा सहाव निवासी टिंकू जाटव को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों से पूंछतांछ कर छीनी गई मोटर साइकिल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।





Leave a comment