उरई। एक सप्ताह से गायब युवती के सकुशल घर वापस आ जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अर्चना देवी बाल्मीकि पत्नी दशरथ 25 मई को अपने पिता सिकरी राजा के निवासी मुनीम के घर आई थी। इस दौरान उसका माता-पिता से विवाद हो गया। जिसके कारण 8 जून को बिना बताये मायके से चली गई। इसकी सूचना मुनीम ने जालौन कोतवाली पुलिस को दी जिस पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
एक सप्ताह से गायब अर्चना शुक्रवार को नाटकीय ढंग से वापस अपने मायके पहुंच गई। उसका कहना है कि माता-पिता से विवाद होने पर वह गुस्से में अपनी बुआ के घर दिल्ली चली गई थी। जहां से आज वापस आ गई। जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि इस मामले में गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज थी इसलिए अर्चना का बयान दर्ज कर मामले को खत्म किया जा रहा है।





Leave a comment