उरई। सिरसाकलार में कानून व्यवस्था सिसकती नजर आ रही है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में सुबह से ही शराब की बिक्री धड़ल्ले के साथ चालू हो जाती है। जबकि शासन के अनुसार ठेका खुलने का समय दिन 12 बजे रात 10 बजे तक तय है।
रामवीर, रिंकू, अवनीश, पवन और रामू आदि क्षेत्रवासियों ने बताया कि ठेका बंद होते ही सेल्समैन गांव में पेटियां बांट जाता है। जिससे अगले दिन सुबह से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है और इसी के साथ शराबियों के उत्पात को झेलते हुए लोगों का दिन शुरू होता है। जहां सबसे ज्यादा उत्पात होता है वे 100 नंबर डायल के प्वाइंट हैं लेकिन शराबियों को इनका भी कोई खौफ नही है।

Leave a comment