कोंच-उरई । ग्राम भेंड़ में राधा ढाबे के समीप चेकिंग कर रही पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को धर दबोचा जिनके पास से अबैध तमंचे तथा कारतूस बरामद हुये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एसआई वीरेन्द्रसिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ ग्राम भेंड़ में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, उनसे पूछताछ की तो वे सही जबाब नहीं दे सके। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुये। पुलिस ने पकड़े गये लोगों पंकज सेंगर पुत्र चरनसिंह निवासी देवरी जालौन तथा रोहनसिंह पुत्र महेशसिंह निवासी लहचूरा जालौन को आम्र्स एक्ट में जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a comment