कोंच-उरई । बिलों की अदायगी किये बिना कटे संयोजन दोबारा से जोड़ कर बिजली का उपभोग करने बाले ग्यारह लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। एक्सईएन सुभाष सचान के राजस्व बढाने के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुये स्थानीय अधिकारियों ने बिलों की बसूली में कड़ाई की है। एसडीओ पुरुषोत्तम सिंह के निर्देश में कस्बे में निकली विद्युत विभाग की टीम ने ऐसे उपभोक्ताओं जिन्होंने बिलों की अदायगी नहीं की थी, के संयोजन विच्छेदित कर दिये थे। दोबारा से चेकिंग करने पर ग्यारह उपभोक्ता ऐसे पाये गये जिन्होंने बिलों को चुकता किये बिना संयोजन जोड़ लिये थे और बिजली का उपभोग करने लगे थे। इन लोगों भगतसिंह नगर निवासी शाहउद्दीन, सबीना, नूरसखी, आजादनगर निवासी नसीम, आजाद, रफीक, आराजीलेन निवासी मोहम्मद इरशाद, गुलाम, गांधीनगर निवासी सत्यनारायण, मनीषकुमार पटेल, नया पटेलनगर निवासी राघव के खिलाफ जेई टाउन मोहनकृष्ण ने कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

Leave a comment