कोंच-उरई । शनिवार को ‘दर्पण जन कल्याण समितिÓ की कार्यशाला में बच्चों की कक्षा लगाई और उन्हें एक्टिंग के गुर सिखाये। बुधौलिया ने बच्चों को रंगकर्म की बारीकियों के बारे में समझाया और खेल खेल में पूरे एक नाटक की रिहर्सल खुद करवाई। उनकी कक्षा में बाल रंगकर्मियों ने खूब मस्ती की।

यहां की जानी मानी सांस्कृतिक संस्था ‘दर्पणÓ के तत्वाधान में कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में एक माह की प्रशिक्षण कार्यशाला जारी है जिसमें बाल एवं युवा रंगकर्मियों को कलाकारी की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को बड़े और छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान कायम कर चुके देवदत्त बुधौलिया ने इन रंगकर्मियों के साथ लगभग तीन घंटे गुजारे और उनकी कक्षा लगा कर स्वयं उन्हें कला की बारीकियां बताईं। उन्होंने बच्चों से कहा कि एक्टिंग करने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें बड़ा कलाकार बनना है या फिल्म इंडस्ट्री में अपना स्थान बनाना है, बल्कि रंगकर्म के माध्यम से व्यक्ति अपना व्यक्तित्व निखारने का काम करता है जो भबिष्य में उसके बहुत काम आता है। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षकों को भी जरूरी टिप्स दिये। इस दौरान संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, ऋषि झा, दीपक सोनी, सनी मंसूरी, निखिल सोनी, ऋतिक याज्ञिक, कृष्णा सोनी, हिमानी राठौर, हिमांशु राठौर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment