उरई । पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कोतवालियों में अतिरिक्त निरीक्षकों की नियुक्ति कर दी है ।

इसमें जगदम्बा प्रसाद दुबे को उरई कोतवाली में निरीक्षक कानून व्यवस्था और सुनील कुमार को निरीक्षक अपराध बनाया गया है । वीरेंद्र कुमार तिवारी को माधौगढ़ कोतवाली में निरीक्षक कानून व्यवस्था , प्रभुनाथ कालपी कोतवाली में निरीक्षक कानून व्यवस्था और विनोद कुमार पाण्डेय को जालौन कोतवाली में निरीक्षक कानून व्यवस्था बनाया गया है ।

उप निरीक्षक सलीम खान को पुलिस लाइन से थाना कोटरा भेजा गया है ।

Leave a comment