उरई । रविवार को रात भर पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग ने ओवरलोडेड  वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जिससे  हड़कंप मचा रहा । इस दौरान अधिकारियों ने लोकेशन देने वाले माफ़ियायों के लग्जरी वाहन और मोबाइल भी जब्त किए ।

रात में मध्यप्रदेश से आने वाले ओवरलोडेड ट्रक बंगरा से  जालौन , हदरुख , कुठौंद होते हुए औरेया की ओर दौड़ते रहते हैं । प्रशासन की धरपकड़ से बचाने के लिए  जगह जगह ट्रकों के रुकने के ठिकाने बने हुए हैं । लग्जरी गाड़ियों से लोकेशन माफिया इनके लिए गश्त करते रहते हैं । जब यह रास्ता क्लीयर होने का सिग्नल देते हैं तभी खड़े ट्रक आगे बढ़ते हैं ।

कल रात चले अभियान में जहाँ  लोकेशन देने वाले माफियाओं की 2 स्कार्पियो, 2 बुलेरों और एक स्विफ्ट गाड़ी अधिकारियों ने जब्त कर ली वहीं 20 ट्रक सीज कर दिये गए और 25 ट्रकों  का चालान कर दिया गया ।

अफसरो की बगुला भक्ति

वैसे कहने वाले कल के अभियान को बगुला भक्ति करार दे रहे हैं । उनका कहना है कि संबंधित विभागों के अधिकारी खुद इंट्री के नाम पर बड़ी रकम ले कर ओवेरलोडिंग को संरक्षण दिये हुए हैं । शासन के दबाब में जब तब अभियान चलाता है जिसमें केजुअली  निकाले जाने  वाले ट्रकों की धरपकड़ कर ओवरलोडिंग  पर रोक का दिखावा कर लिया जाता है ।

Leave a comment