उरई। इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली जब 10 वर्षों से फरार चले आ रहे लूट कांड के अभियुक्त को दबोच लिया गया।
स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस के संयुक्त आपरेशन में एक दशक से भूमिगत अपराधी सुरेंद्र खटीक निवासी मोहल्ला गणेश गंज को गिरफ्तार कर लिया गया। 26 जून 2008 को दिनदहाड़े सुबह साढ़े 10 बजे शहर में राठ रोड पर मोटर साइकिल से जा रहे मोहल्ला गोपाल गंज निवासी अवधेश कुमार गुप्ता से तमंचे की नोक पर चार लाख बीस हजार रुपये लूट लिए गये थे। इसमें सुरेंद्र खटीक का नाम प्रकाश में आया था इसके बाद वह गायब हो गया था। पुलिस इतने वर्षों से पकड़ने के लिए उसके पीछे लगी थी।
गुडवर्क में शामिल टीम में स्वाट टीम प्रभारी बृजनेश यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी मतीन खान, थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, दामोदर सिंह, सर्विलांस टीम के जांबाज आरक्षी शुएब आलम, गौरव बाजपेयी, स्वाट टीम के मनोज सोनकर, रवि भदौरिया, शैलेंद्र चैबे, नीतू कुमार, शैलेंद्र चैहान, कर्मवीर सिंह, कोतवाली के आरक्षी बृजेंद्र भदौरिया, अभिषेक कुमार, स्वाट टीम के चालक प्रदीप कुमार और सर्विलांस सेल के जगदीश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस पूरी टीम को नगद पारितोषक से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Leave a comment