उरई । गाँवों को खुले में शौचमुक्त बनाने के शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान में प्रधानों की काहिली प्रशासन को झटका दे रही है । जून तक 16 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य तय किया गया लेकिन महीना ख़त्म होने पर काम केवल आधे पर लटका है जिससे प्रशासन को पसीना छूट रहा है ।
इसे ले कर सोमवार को नए मुख्य विकास अधिकारी अवधेशबहादुर सिंह ने कड़े तेवर दिखाये । उन्होने फोन पर खंड विकास अधिकारियों की ऐसी क्लास ली कि उनका थूक सूख गया । इसी के साथ उन्होने 2 प्रधानों को धारा 95 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए । ये हैं नदीगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत लोहई के प्रधान अशोक कुमार और कुठौन्दा की प्रधान राज कुमारी । इन ग्राम पंचायतों के सचिवों का भी जवाब तलब किया गया है ।





Leave a comment