उरई । झांसी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में हीट हो जाने के कारण जनरेटर में  ब्लास्ट हो गया जिससे अफ़रा तफ़री फैल गई । इस दौरान 2 ग्राहकों की बाइकें आग की भेंट चढ़ गई । व्यस्त रोड होने से अग्निकांड के कारण मौके पर भारी मजमा लग गया । बैंक के सुरक्षा गार्ड ने अग्नि शमन उपकरणों का फुर्ती से इस्तेमाल किया जिससे आग जल्द ही काबू में आ गई ।

Leave a comment