उरई। झांसी-कानपुर हाइवे पर एट टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित लोडर खाई में जा गिरा जिसके बाद उसका चालक दो घंटे तक उसी में पड़ा-पड़ा मौत से जूझता रहा। इसी बीच यूपी 100 के प्रभारी एहसानउल्ला मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना रविवार को देर रात की है। मैजिक लोडर के खंती में पलट जाने से चालक उसके नीचे दब गया। रात का वक्त होने से दो-तीन घंटे तक उस पर किसी की निगाह नही पड़ी। इसी बीच पीआरवी 1600 अपने प्वाइंट पर जा रही थी तभी प्रभारी एहसानउल्ला की नजर खंती में पड़े वाहन में जलती लाइट पर पड़ी। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाकर वाहन के पास जाकर देखा तो चालक की चींखने की आवाज सुनाई दी। तब उन्होंने चालक को बाहर निकाला। घायल चालक का नाम एहसान खान निवासी रानीपुर जिला झांसी बताया गया है।

Leave a comment