उरई। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के कारण जालौन में माहौल तनावपूर्ण हो गया हालांकि पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से कोई बड़ा बबाल नही हो सका।
जालौन में फेसबुक पर धर्म विशेष को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट की वजह से माहौल गर्मा गया। बड़ी संख्या में मोहल्ला तकिया स्थित एक पूजा स्थल पर लोग एकत्रित हो गये। जैसे ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को खबर मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर बहुत संयम से स्थिति को संभाला। इसे लेकर आकाश कोरी मोहल्ला पहलवान और मयंक परिहार के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment