उरई। फांसी लगाने के प्रयास के दौरान घरवालों की निगाह पड़ जाने से लाई गयी नव विवाहिता की अंततोगत्वा अस्पताल में उपचार के पहले ही मौत हो गई।
थाना माधौगढ़ के ग्राम सिरसादोगढ़ी में रेखा (23वर्ष) पत्नी संतोष घर के अंदर कुंदे से फांसी पर लटकने का प्रयास कर रही थी। तभी परिवारीजनों ने देख लिया और वे उसे नीचे उतारकर आनन-फानन जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां उसको उपचार के पहले ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment