उरई। भारतीय जनता पार्टी का रामपुरा और माधौगढ़ मंडलों का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 20 जून को जगम्मनपुर में होगा। यह जानकारी रामपुरा मंडल के संयोजक विजय द्विवेदी और माधौगढ़ मंडल के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह सेंगर ने संयुक्त रूप से दी।
जगम्मनपुर में पं. परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय में यह सम्मेलन 20 जून को प्रातः 9.30 प्रारम्भ होगा। जिसमें सांसद भानु प्रताप वर्मा विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल भी मौजूद रहेगें।

Leave a comment