उरई। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में स्टाफ की लेट लतीफी के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जालौन टाइम्स की टीम ने जब शाखा में जायजा लिया तो शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के अलावा लगभग पूरा स्टाफ नदारत था। कैशियर मनोज भी नही थे। जिनके बारे में बताया गया कि वे प्रतिदिन लेट लतीफ आते हैं। अन्य विन्डो भी सूनी पड़ी थीं।







Leave a comment