उरई। रोडवेज कार्यशाला के विश्राम गृह में यूपी रोडवेज एम्लाइज्ड यूनियन की स्थानीय शाखा की जन जागरण सभा क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदर सिंह चैहान की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन शाखाध्यक्ष रियाजुल हक ने किया।
इस दौरान रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने साथियों को बताया कि राज्य सरकार के सामने प्रांतीय नेतृत्व ने सांतवें वेतन आयोग की सिफारिशें रोडवेज में लागू करने और संविदा चालकों परिचालकों के नियमतीकरण के लिए कई बार राज्य सरकार के सामने मुददा उठाया लेकिन कोई संतोषजनक निदान नही किया गया। लगातार अवहेलना के बाद यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने 9 जुलाई के मध्यरात्रि 12 बजे से 10 जुलाई की रात 11 बजे तक चक्का जाम रखने का फैसला सरकार और रोडवेज प्रबंधन को चेताने के लिए लिया है। यूनियन नेताओं ने प्रतिष्ठा की लड़ाई को देखते हुए सभी साथियों से इसे कामयाब बनाने की अपील की। सभा में संजय सचान, ठाकुरदास , उदय गोपाल, ज्ञानप्रकाश, आबिद उल्ला, रमाकांत, मो. जमील, जितेंद्र सिंह यादव, ओसामा, मो. नौशाद, आजाद अली, विमलेश, ज्ञान यादव, हर नारायण द्विवेदी, महेश गुप्ता, महेंद्र निरंजन, प्रदीप गुप्ता, हेमराज, विजय, दिनेश यादव, श्रीराम यादव आदि ने भी विचार प्रकट किये।







Leave a comment