उरई। प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप निगोतिया की माता जी श्रीमती रामश्री निगोतिया की वर्षी पर बुधवार को उनका भावभीना पुण्य स्मरण किया गया। रामश्री पब्लिक स्कूल के परिसर में स्थित समाधि में धार्मिक विधि-विधान से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बाद में उनकी स्मृति में स्कूल के बच्चों ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये।
उद्योगपति प्रदीप निगोतिया की माता जी और समाजसेवी व्यक्तित्व श्रीमती रामश्री निगोतिया की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर संस्कृत विद्यालय के वटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रोली-तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। बाद में उनके समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा के सामने भी मंत्र पाठ हुआ और प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।
इस मौके पर श्रीमती रामश्री निगोतिया के पति और प्रदीप निगोतिया के पिता रामस्वरूप निगोतिया भी उपस्थित रहे। प्रदीप निगोतिया की पत्नी, पुत्र और रामश्री के प्रबंध निदेशक अचल निगोतिया वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता राजेश चतुर्वेदी, रामश्री स्कूल के निदेशक अनुराग मैसी और समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे। रामश्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समाधि की परिक्रमा करके माताजी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। बाद में वे मरीजों के फल वितरण के लिए रवाना हुए।

Leave a comment