कालपी। स्थानीय आनंदी देवी मंदिर के समीप पुलिस ने कार की डिग्गी में मांस बरामद किया। कार चालक मौके से फरार हो गया जबकि कार को पुलिस ने सीज कर दिया। जांच करने आई टीम ने उक्त मांस भैंसा का बताया। पुलिस ने मांस नष्ट करवा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सात बजे मुखबिर द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी सुधाकर मिश्रा को कार नम्बर यूपी 32 एफएल 1510 से गौमांस ले जाने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई तथा उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक जगत नारायण,अमर सिंह दीवान वह यादवेन्द्र सिंह ने उक्त कार की घेराबंदी की। पुलिस को आता देख कार चालक कार छोडक़र आनंदी देवी मंदिर के पास से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त कार को अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए जांच की गई। तो कार की डिग्गी में करीब तीस किलो मांस बरामद किया गया जिसकी जांच पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जीएन सिंह ने की। जांच में उक्त मांस गौमांस नहीं पाया गया तथा भैंसें के मांस के रूप में पुष्टि की गई।वही पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम ने भी मौके पर जाकर देखा तथा पशु चिकित्सा अधिकारी से पुष्टि की। बाद में पुलिस ने उक्त मांस को डिस्पोजल कराया तथा कार में बिना कागज के मांस लदे होने तथा कार में कागजात न होने पर सीज कर दिया गया।






Leave a comment