जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई राजा निवासी श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी राजू रावत ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे का आदी है। शुक्रवार की सुबह उसका पति शराब पीने के लिए उससे रुपयों की मांग करने लगा। जब उसने मना किया तो पति ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पीडि़त महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति को पकडक़र उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a comment