
जालौन। ग्रामीणों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने तथा इसके फायदे बताने के लिए गांव गांव जाने जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से स्वास्थ्य विभाग के परिवार नियोजन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता वाहन प्रत्येक गांव में जाकर परिवार नियोजन के प्रति जागरुक करेगा तथा लोगों को परिवार नियोजन के लाभ बताये। वाहन को रवाना करते समय उपजिलाधिकारी ने कहा कि आज जनसंख्या वृद्धि देश के विकास में रोधक बन रही है तथा कई प्रकार की समस्या पैदा कर रही है। हमें परिवार व देश की भलाई के लिए परिवार सीमित करने होगे जिससे अपने बच्चों का बेहतर पालन पोषण के लिए आवश्यक है कि बच्चें दो ही हो बच्चा हो या बच्ची। डा. मुकेश राजपूत ने कहा कि सुखी परिवार का आधार है सीमित परिवार। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, डा. कपिल गुप्ता, डा. सहन विहारी गुप्ता, डा. योगेश आर्या, डा. अनुपम पाल राजपूत, अवधेश राजपूत, पीएन शर्मा, अचोश आदि लोग उपस्थित थे।






Leave a comment