उरई। समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में युवाओं का अहम योगदान है। जालौन के युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आधा दर्जन सपाइयों ने लखनऊ जाकर सपा सुप्रीमो से मुलाकात की और कहा कि आगामी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का युवा पूरी तरीके से तैयार है और सपा प्रत्याशियों को जिताने में अहम भूमिका निभाएगा।
समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी के युवा पुत्र रामेंद्र त्रिपाठी ने अपने युवा सपाइयों अभय यादव, मोहित सिंह यादव, सलमान सिद्दीकी, धु्रव गुर्जर, राकेश यादव, विकास यादव, विक्रांत सोनी के साथ लखनऊ जाकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भेंट की और उन्हें भरोसा दिलाया कि आगामी 2019 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी। पार्टी जो भी प्रत्याशी खड़ा करेगा उसको जीजान से जिताने के लिए युवा तैयार हैं।

Leave a comment