कोंच-उरई । विद्युत विभाग में ठेकेदारी कर रहे अचल झा के डंपिंग स्पॉट से बीती रात तारों के कई बंडल चोरी चले जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अचल हरदोई से कोंच लाइन बनवा रहा है जिसका सामान उसने पंचानन चौराहे के समीप अपने डंपिंग यार्ड में रखा हुआ है। उसने आज कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 5 जुलाई की रात उसी के ट्रैक्टर से तारों के बंडल ढोये गये हैं और ट्रैक्टर को गुरावती गांव के पास छोड़ कर चोर तार ले गये हैं। उसने तहरीर में अपने ही एक लेबर पर तार चोरी करने का शक जताया है।






Leave a comment