कोंच-उरई । कमसेरा रोड पर ग्राम हिड़ोखरा के पास जा रही एक बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद सामने बाली बाइक मौके से भागने में कामयाब रही।
घायल हुये व्यक्ति के रिश्तेदार कन्हैयालाल पुत्र बाबू निवासी नया पटेल नगर कोंच ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसका रिश्तेदार दयाराम पुत्र चतुरे निवासी चिरगांव जिला झांसी अपनी बाइक से ग्राम हिड़ोखरा से कोंच आ रहा था तभी ग्राम विरौरा के पास सामने से आ रही बाइक संख्या एमपी 07 केई 1985 ने दयाराम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। उक्त बाइक अमरसिंह पुत्र लालजी निवासी भेदपुरा थाना रेंढर की थी और उन्होंने लापरवाही से बाइक चला कर दयाराम को जख्मी कर दिया। उसने रिपोर्ट लिखने की मांग की है।





Leave a comment