उरई । समाजवादी पार्टी के हर दिल अजीज कहे जाने वाले जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी का जन्म दिन उनके प्रशंसकों ने यहाँ गुरुवार को धूमधाम  से मनाया ।

इस उपलक्ष्य में युवजन सभा के पूर्व शहर अध्यक्ष संजीव तिवारी सीटू ने होटल सनराइज़ में एक खास लार्यक्र्म आयोजित किया । इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णुपाल सिंह ननहू राजा खास तौर से उन्हें बधाई देने कार्यक्रम में पहुँचे । उन्होने वीरपाल दादी से जुड़े कई संस्मरण सुनाये ।

युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवेंद्र यादव , अभिषेक द्विवेदी आटा, भूपेन्द्र यादव , दीपू , विकास तिवारी , शशिकांत , संजू वर्मा आदि लोग भी  इस मौके उपस्थित रहे । सभी ने दादी को ईमानदार , साहसी , संघर्षशील नेता बताया और कहा कि उन जसे मूल्यपक्षधर नेताओं की ही बदौलत आज भी राजनीति की विश्वसनीयता बची हुई है ।

Leave a comment