जालौन-उरई। सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन के शिविर का आयोजन भाजपा के ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष व बिजली विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मुफ्त में बिजली के कनेक्शन कराये।
प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत निःशुल्क बिजली कनेक्शन सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम खनुआ में भाजपा के ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष संजीव तिवारी की मौजूदगी में लाइनमैन महेंद्र कुमार गुप्ता ने टाटा प्रोडक्ट लिमिटेड के सीनियर इंजीनियर अहमद के निर्देशन में दो दर्जन से अधिक बिजली कनेक्शन किये।






Leave a comment