उरई। मिशन 2019 के लिए सभी वर्गों में पैठ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा काम कर रही है। इस उददेश्य से भाजपा महिला मोर्चा की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम द्विवेदी ने अपने दौरे युद्ध स्तर पर शुरू कर दिये हैं। रविवार 8 जुलाई को पूनम द्विवेदी जालौन जिले के कालपी कस्बे में कार्यकत्रियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करने आ रहीं हैं।
महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमकुम सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी 8 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे श्याम पैलेस सभागार कालपी में महिला संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक करेगीं। इस दौरान उनके द्वारा केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया जायेगा।
विदित हो कि क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी कालपी कस्बे की मोहल्ला रामचबूतरा की मूल निवासिनी हैं। उनके माता-पिता यहां प्रधानाचार्य रह चुके हैं। लंबे अर्से से वे भाजापा के सांगठनिक कार्यों से जुड़ी हैं। उन्होंने राजनैतिक जीवन की शुरूआत कालपी से ही की थी लेकिन अब वे कानपुर महानगर में पार्षद चुनी जा चुकी हैं। उनके आगमन पर कालपी में उनके भव्य स्वागत की भी तैयारी है।

Leave a comment