उरई। जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र में शंकरपुर के पास कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण हुई दुर्घटना में एक परिवार अनहोनी का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार कुरैशा थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात के रहने वाले कुलदीप अपनी पत्नी और तीन बच्चियों के साथ कुठौंद थाना क्षेत्र के कुठीला में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होकर शनिवार को दोपहर बाद वापस लौट रहे थे। औरैया रोड पर शेरगढ़ के यमुना सेतु के पहले शंकरपुर के पास स्वयं गाड़ी चला रहे कुलदीप को झपकी लग गई जिससे उनकी गाड़ी सामने एक पेड़ से जा टकराई। रफ्तार तेज होने के कारण उनकी गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। कुलदीप को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही उनकी पत्नी कुसुम व बच्चियों मनस्वी, तनिष्का और रोनी के पैरों में फैक्चर हो गये हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।






Leave a comment