उरई। बहू को ससुराल में तीन-तीन दिन भूखा रखकर यातनाएं दी जा रही थीं। पति शराब के नशे में बेरहमी के साथ उसकी मारपीट कर रहा था। आखिर में वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करके फिलहाल उसके पति को जेल भेज दिया है।
थाना रामपुरा के अंतर्गत यह कहानी ऊमरी निवासी बंटी सेंगर की पत्नी प्रांशु की है। उसके मुताबिक उसका पति बंटी, ससुर चंद्रभूषण सिंह, सास शारदा देवी व ननद वर्षा ने उस पर जुल्मों की इंतहा कर रखी थी। तीन-तीन दिन तक उसे खाना नही दिया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे मायके वालों से बात भी नही करने दी जाती थी।
शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष लाखन सिंह यादव ने ससुरालियों को जमकर हड़काया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सभी को जेल भेजा जायेगा। फिलहाल उन्होंने बंटी सेंगर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।






Leave a comment