उरई । जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के लमसर व लुहरगांव के जंगल में गो वंश काट कर दो बोरों में ताजा मांस व एक बोरी में खाल बरामद होने से उत्तेजना फैल गई । हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मांस का प.)रीक्षण कराने के बाद बरामद मांस व खाल को जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर दफन करा दिया ।
मिली जानकारी शनिवार की रात्रि इटौरा के किसान की भैंस चोरी हो गई थी जिसे खोजते हुए किसान लमसर व लुहरगांव के बीच घने सुरौली के जंगल में पहुंचा जहां कथित तौर पर गौकशी हो रही थी। उसने जानकारी डायल 100 व कोतवाली कालपी को दी । घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 की टीम वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा व उपनिरीक्षक जगत नारायण सिंह भी पुलिस फोर्स सहित मौके पर जा पहुँचे ।
पुलिस को आता देख गौकशी के आरोपी लोडर से भाग निकले । कोतवाली पुलिस ने दो बोरे में भरा मांस व एक बोरे में भरी खाल व दो बछड़ों के कटे सिर बरामद किए । पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जीएन सिंह को भी पुलिस ने मौके पर बुलवा लिया । उन्होने गोवंश के अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण किया । बाद में मांस को परीक्षण के लिए लैब भेज दिया। बरामद गौमांस व खाल को जेसीबी मशीन से गढ्ढा खोदकर जमींदोज़ कर दिया गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के नीलाभ शुक्ला व बजरंग दल के दीपक शर्मा ने पहुंचकर आरोपियों को चिन्हित कर कार्यवाही की मांग की। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गौकशी का मामला दर्ज कर लिया है।






Leave a comment