
कालपी-उरई । एक दशक से अधूरा पड़े फोरलेन सडक़ निर्माण को लेकर हाइवे से ज्यादा जिला प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक व फोरलेन अधिकारियों की हुई बैठक में सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाने के कड़े दिशा निर्देश दिये गये तथा इस कार्य में पडऩे वाले पुलिस फोर्स की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।
शनिवार की दोपहर समाधान दिवस पर कोतवाली कालपी पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी, तहसीलदार सालिग्राम, प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा,ओबीएल इन्फाइस्टैक्चर के जनसम्पर्क अधिकारी डीएन तिवारी आफीसर अनिल तिवारी के साथ हुई संयुक्त वार्ता के दौरान शुक्रवार को नगर के पांच धर्म स्थलों की हुई नापतौल की समीक्षा की गई। तथा नापतौल में बनाई गई सीआरपी के आधार पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सर्वे के मुताबिक दुर्गा मंदिर का 18 लाख 11 हजार, तकी मस्जिद मुन्ना फुलपावर चौराहे का 52 लाख 72 हजार, तकी मजार आर्य कन्या पाठशाला के पीछे 3 लाख 64 हजार व खानकाह शरीफ दरगाह का 7 लाख 42 हजार रुपए का मुआवजा निकाला गया है जबकि पुराना शंकर जी का मंदिर तैयार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हाइवे निर्माण को लेकर दोनों पक्ष तैयार है जो भी कुछ और है। अगले सप्ताह आखिरी बैठक करके इन पांचों धर्म स्थलों को सिफ्टिंग करने का काम तेजी से चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने हाइवे के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम चरण में जितने भी बिजली के खंभे, पेड़,गुम्टी,स्टाल व बडे़ वाहन सडक़ के किनारे खड़े हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। यदि कोई व्यवधान उत्पन्न करता है। तो पुलिस फोर्स का सहयोग ले। हाइवे निर्माण को लेकर एक सेक्शन पीएसी आ गई है। आवश्यकता पडऩे पर और आ जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया शासन की मंशा है कि इस मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा। इस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बैठक के बाद जिले से आये दोनों अधिकारियों ने हाइवे पर पहुंचकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।






Leave a comment