जालौन-उरई । बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इसके बाद भी नगर के नालों की सफाई नहीं हुई है जिसके कारण नगर के अधिकांश नाले गन्दगी से भरे पड़े हैं।

इस वर्ष नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के तालाबों की सफाई नहीं कराई गई है। नालों की सफाई न होने तथा नालों पर अवैध निर्माण होने के कारण होने के कारण अधिकांश नाले जरा से पानी में ओवर फ्लो हो जाते हैं। नालों के ओवर फ्लो होते ही नालों का गंदा पानी सडक़ों पर भर जाता है। सडक़ पर गंदा पानी आ जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो जाता है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बाहर बना नाले में हफ्तों से अवरोधक लगा है। नाले में गंदगी भरी पड़ी है। हफ्तों से सफाई नहीं हुई है। चुर्खी रोड पर नगर पालिका परिषद ने ही चन्द लोगों के यहां नाला पर इंटरलाकिंग डाल कर अवैध निर्माण करा दिया है जिसके कारण नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। नालों की सफाई का समय फरवरी से 15 जून तक होता है। इस दौरान तत्कालीन सफाई निरीक्षक द्वारा ध्यान न दिये जाने के कारण नालों की सफाई नहीं हो पायी जिसके कारण थोड़ी सी बरसात में नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार कहते हैं कि नालों की सफाई का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रमुख नालों की सफाई करा दी जायेगी।

 

 

Leave a comment