
जालौन/कोंच। मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी तहसील के लेखपाल पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे तथा अपनी आठ सूत्रीय मांगों पर अनवरत हड़ताल पर डटे रहे तथा घोषणा की प्रदेश संगठन के आह्वान पर शुरू हुआ आन्दोलन उसी के निर्देशानुसार चलेगा।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे 3 जुलाई से कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी रहा। पांचवे दिन धरना स्थल पर बोलते हुए तहसील अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश आव्हान पर शुरू हुआ आन्दोलन उनके निर्देशानुसार ही चलेगा। मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी आन्दोलन पर डटे लेखपालों ने घोषणा की है कि वह प्रदेश संगठन के आह्वान पर ही आन्दोलन को समाप्त करेंगे। इस मौके पर लेखपाल रामदत्त निरंजन, दयाशंकर, जितेंद्र सिंह, पुष्पेन्द्रा, रंजीत, सुघा अग्रवाल, राज मित्रा, लवि गुप्ता, स्वाति, अभय, विश्वजीत,दीपक कुमार,, राकेश मिश्रा, सिंकी भास्कर आदि लेखपाल सम्मलित थे।
कोंच संवाददाता के अनुसार उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा कोंच के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई बैठक में प्रांतीय कार्य कारिणी ने निर्देश पर घोषित आंदोलन के अनुसार तहसील मुख्यालय पर 3 जुलाई से 7 जुलाई तक कलमबंद हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया गया और निर्णय लिया गया कि कोई भी काम नहीं किया जायेगा। संघ के मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जातीं तब तक यह धरना और आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर लेखपाल संघ के बीर सिंह वशिष्ठ त्रपाठी दिनेश कुमार नरेंद्र गुप्ता मोहन लाल अशोक राजपूत अनिल कुमार राजेन्द्र वर्मा बाल कृष्ण वर्मा ब्रजराज सिंह कमल कान्त शिवहरे प्रेम किशोर बिजय सिंह अरबिंद कुमार गुलाब सिंह रमेश चंद्र लाखन सिंह प्रेम नारायण मिश्रा आदि लेखपाल मौजूद रहे।






Leave a comment