जालौन-उरई ।हरकौती निवासी कांती देवी पत्नी हरिनारायण शनिवार को कोतवाली पहुंची तथा पुलिस से शिकायत की है कि शुक्रवार की रात को करीब 11 बजे उनके पति ने उनके साथ गालीगलौज की तथा मना करने पर मारपीट कर दी है जिसके कारण उनके शरीर पर चोटें आई हैं। महिला ने पुलिस को शरीर की चोटें दिखाकर पति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया मामले में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।






Leave a comment