जालौन –उरई । कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कोचिंग पढऩे के लिए जाती है। मोहल्ला काशीनाथ निवासी परवेज रास्ते में उसकी पुत्री को परेशान करता है। शनिवार की सुबह जब बेटी कोचिंग पढऩे जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार परवेज उसके सामने अश्लील इशारे व छेड़छाड़ करने लगा। तभी पुत्री के शोर मचाने पर वह बाइक लेकर वहां से भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment