कोंच/कालपी/जालौन। शासन द्वारा चल रहे सम्पूर्ण थाना दिवस में अब लोगों का मोहभंग होता जा रहा है इसका मुख्य कारण आने वाले फरियादियों के साथ दिए गए शिकायती पत्रों पर समयबद्ध तरीके से विभाग द्वारा निस्तारण न करना है।

शनिवार को कोतवाली प्रांगण में आयोजित हुये सम्पूर्ण थाना दिवस पर मात्र सात शिकायतें ही दर्ज की गयी जिनमें छह शिकायती पत्र राजस्व विभाग से सम्बंधित आये और एक शिकायत पुलिस विभाग से सम्बंधित आयी। अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी लल्लन राम ने कहा कि चाहे राजस्व बिभाग हो या पुलिस बिभाग जो भी समस्याएं आई है मिल बैठकर समस्याओं का समय रहते निस्तारण करे जिससे फरियादियों को लाभ मिल सके इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा राजेश शर्मा आर आई  कोतवाली के दरोगा कमल नारायण  योगेश पाठक जीतेन्द्र कुमार बीरेंद्र सिंह जीतेन्द्र सिंह सुरेन्द्र सिंह सर्वेश कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

कालपी संवाददाता के अनुसार थाना परिसर कालपी मे अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार की अध्यक्षता व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी की मौजूदगी मे आयोजित समाधान दिवस मे चार शिकायती प्रार्थना पत्र आये। राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये। समाधान दिवस मे उपस्थित तहसीलदार सालिकराम व कोतवाल सुधाकर मिश्र ने भी समस्याये सुनी। समाधान दिवस मे उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता, शिवशंकर सिंह, जगत नरायन,सुशील पाराशर, सर्वेश कुमार,कानूगो काशी प्रसाद व नगर पालिका के लिपिक रमेश यादव व जलसंस्थान के लिपिक सज्जाद मौजूद रहे।

जालौन संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में तहसीलदार वित्त राजस्व जितेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता एवं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता तथा कोतवाल क्राइम विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मात्र 8 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, तहसीलदार ने उपस्थित सभी अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस में आई शिकायतों का मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर उचित निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली कतई न बरतें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र, एसआई सोबरन सिंह, उमेश सिंह, सतीशचंद्र, विश्राम सिंह, मंसूर अली, चंद्रशेखर याज्ञिक, नगर पालिका सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक बाबूराम राठौर, नारायणदास राठौर, अमर सिंह निरंजन, आदि उपस्थित रहे जबकि लेखपाल हड़ताल के कारण अनुपस्थिति रहे।

 

Leave a comment