जालौन-उरई। ग्रामीणों की बिजली बिल सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण व सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनैक्शन देने के लिए खनुआं में बिजली विभाग ने शिविर लगाया जिसमें 14 नये कनेक्शन दिए गए हैं तथा 42 हजार रुपये राजस्व बसूल किया गया है।

जेई ग्रामीण कोंच संजय कुमार, लेखाकार अवधेश कुमार, मीटर रीडर महेंद्र बहरे तथा इरशाद की उपस्थिति में सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनैक्शन उपलब्ध कराने तथा बिजली बिल सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए खनुआं में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 14 लोगों को निशुल्क नये कनेक्शन दिये गये हैं तथा 5 बिलो का संशोधन कर 42 रूपये जमा कराये गये।

 

 

 

Leave a comment