उरई। अवैध खनन और मौरम बिक्री रोकने के लिए कुठौंद पुलिस पूरी सजगता दिखा रही है। रविवार को पुलिस ने यमुना से चोरी से भरकर आ रही रेत की ट्राली पकड़ ली और सीज कर दी।
बारिश के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नदी तट से रेत के खनन पर पूरी पाबंदी लगाई जा चुकी है। तांकि जोखिम की कोई स्थिति सामने न आ सके। लेकिन इसके बावजूद खनन से डलिया भर रुपया बटोरने की लत जिन्हें लग चुकी है वे बाज आने को तैयार नही है और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर इसके लिए आमादा है। कई बार इसकी शिकायत पुलिस के पास आई जिसके कारण कुठौंद पुलिस का रुख आज कड़ा हो गया है। आज दो ट्राली सीज होने से गुस्ताखी से बाज न आने वालों में हड़कंप मच गया।






Leave a comment