उरई। बंगरा में भाजपा नेता के हत्यारोपियों ने पैरवी से रोकने के लिए उनके भतीजे को घेरकर उस पर फायर किया जिससे सनसनी फैल गई।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा निवासी नीरज पचौरी के चाचा और भाजपा के क्षेत्रीय नेता हरीओम पचौरी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें राहुल व अभिषेक आरोपी हैं। नीरज पचौरी के मुताबिक शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे जब वे जानवरों के बाड़े में उनकों चारा खिला रहे थे तभी राहुल और अभिषेक मोटर साइकिल पर सवार होकर आये और तमंचा लहराते हुए बोले कि तुम ज्यादा पैरवी करते हो इसलिए तुम्हारा भी वही अंजाम होगा जो तुम्हारे चाचा का हुआ। उनके तेवर देखकर वे भागे तो दोनों ने पीछे से उन पर तमंचे से फायर किया। गोली की आवाज सुनकर अन्य लोग भी आ गये जिस पर आरोपी तमंचा लहराकर गाली देते हुए अपने मकान की ओर चले गये और वहां जाकर उन्होंने फिर एक हवाई फायर किया। नीरज पचौरी ने इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment