उरई। माधौगढ़ थाने के बंगरा में दुस्साहसिक बदमाशों ने बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि उनको कामयाबी नही मिल पाई।
बंगरा में चौराहे पर स्थापित एटीएम तोड़कर रुपये निकालने आये बदमाशों ने पहचान न हो सके इसके लिए सीसीटीवी कैमरे को काली पालीथिन से ढक दिया था। वे काफी देर तक एटीएम से जूझे रहे लेकिन उसे तोड़ नही पाये। जिससे उन्हें बैरंग वापस जाना पड़ा।
मामले की जानकारी सुबह एटीएम के सरंक्षक उदित श्रीधर ने बंगरा चौकी पुलिस को दी। एटीएम में फिलहाल ताला डाल दिया गया है और जांच की जा रही है।






Leave a comment